राजमहल: राजमहल में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर किया गया माल्यार्पण
हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान राजमहल विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।