बोध गया: म्यांमार के राष्ट्रपति के बोधगया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एयरपोर्ट से महाबोधी मंदिर तक निरीक्षण
Bodh Gaya, Gaya | May 29, 2026 म्यांमार राष्ट्रपति के बोधगया आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गया एयरपोर्ट सहित बोधगया के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का सघन निरीक्षण किया गया।सीटी एसपी कोटा किरण कुमार ने गया एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।