चानन: चानन थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ तीन व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, एक शराब तस्कर भी पकड़ा गया
चांनन पुलिस ने बाइक चोरी मामले में 3 व्यक्ति को तथा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 2:05 बजे चानन थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक मननपुर बाजार से चोरी की बाइक के साथ तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. इनकी निशानदेही पर चोरी एक अन्य बाइक भी जब्त हुआ. इधर 40 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार हुए.