परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या-1685 इन्फ/2026-89 इन्फ/2026 दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 के द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान "ऑपरेशन कवच 3.0" चलाया जाना है, जिसके अन्तर्गत परिवहन विभाग मऊ द्वारा आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 को प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान निम्नलिखित बिन्दुओं पर सख्त प्रवर्तन कार्यवाही की गयी जिसमें बसों में आपातकालीन निकास के न होने/क्रियाशील न होने की जाँच की गयी तथा बसों में अग्नि सुरक्षा संयन्त्रों, उपकरणों का न होना / क्रियाशील न होने की जॉच की गयी व चालकों के नशे में होने की जाँच की गयी तथा बस में अत्यधिक मात्रा में माल लदा होना एवं बस की ऊंचाई कैरियर सहित अनुमन्य मानक से अधिक होना सम्बन्धी जॉच की गयी। उक्त प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मानक के अनुरूप न पाये जाने पर 07 वाहनों का चालान किया गया। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं यातायात पुलिस टीआई श्याम शंकर पांडेय यातायात पुलिस सौरभ यादव उमाकांत मौर्य सूर्य प्रकाश वर्मा प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जनमेजय यादव व प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव तथा प्रवर्तन सिपाही श्री अनूप कुमार के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।