राजगद्दी मैदान में रामलीला का भव्य मंचन, सीता हरण और शूर्पणखा की नाक कटने का प्रसंग देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय राजगद्दी मैदान में श्री कृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के दौरान कोलघिल संवाद, सीता हरण तथा शूर्पणखा की नाक कटने का मार्मिक एवं मनमोहक मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजगद्दी मैदान में पहुंचने लगे। धार्मिक प्रसंगों के जीवंत मंचन ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
रामलीला मंचन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा की पूर्व प्रत्याशी पूनम सरोज एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज ने माता दुर्गा की विधिवत आरती कर किया। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और भक्ति में लीन नजर आए। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन शुरू किया।
Muhammadabad Gohna, Mau | Oct 18, 2026