राजगढ़: राजगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में नशा माफियों में हड़कंप, 6.95 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Aug 26, 2026 थाना राजगढ़ ने गस्त के दौरान मुखबिर तंत्र एवं स्थानीय आसूचना संकलन कर कस्बा राजगढ़ से आरोपी रोहित पुत्र सुभाष सांसी उम्र 23 साल निवासी वार्ड 14 नाथों का मौहल्ला ददरेवा के कब्जा से 06.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन/चिट्टा बरामद किया, जिसकी कीमत ₹01 लाख 39 हजार है, बरामद कर आरोपी को मौका पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 NDPS एक्ट में दर्ज किया है।