बिहार: रामपुर गांव में गांव के ही लोगों द्वारा एक किशोर को मारपीट कर किया जख़्मी ,इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Jun 11, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक किशोर के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट कर जख़्मी कर दिया। जख़्मी रामपुर गांव निवासी धीरज कुमार के 13 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार है। जख़्मी को इलाज के लिए चंडी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात सदर अस्पताल लाया गया है। जख़्मी के पिता ने बताया कि गांव के ही सरपंच का हम विरोध करते थे।