बिहार: विजवनपर देवधा के बीच ट्रेन से गिरकर एक महिला की हुई मौत
Bihar, Nalanda | Jun 11, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर देवधा के बीच ट्रेन से गिरकर एक महिला जख़्मी हो गई। जख़्मी महिला को डॉयल 112 की पुलिस द्वारा इलाज के लिए बिहराशरीफ सदर अस्पताल लाया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी बांकेस केवट के 60 वर्षीय पत्नी सकुन्तला देवी के रूप में की गई।