कालापीपल: ग्राम रामड़ी में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर मारपीट, पुलिस ने 2 लोगों पर एफआईआर दर्ज की
शुक्रवार शाम 7 बजे कालापीपल थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के रामडी निवासी फरियादी दिनेश ने पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि खेत की मेड़ तोड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया,विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज सहित मारपीट में तब्दील हो गया जहां फरियादी के साथ विकास व विनय ने मारपीट की।पुलिस ने 2 लोगों पर FIR दर्ज कर ली हैं।