कालापीपल: अरनिया कला-पोचानेर रोड पर लसुड़लिया घाघ के जंगल में हेलीकॉप्टर से 69 हिरणों का रेस्क्यू
कालापीपल के अरनिया कला-पोचानेर रोड पर स्थित निपानिया खुर्द, बदलपुर, पोचानेर के समीप लसुड़लिया घाघ के जंगल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बोमा लगाकर हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर हिरणों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले ही दिन टीम को बड़ी सफलता मिली और 69 हिरणों को बोमा तक लाकर वन विभाग के विशेष ट्रक के माध्यम से मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण के लिए भेज दिया गया।