कालापीपल: अरनिया कला-पोचानेर मार्ग पर लसुड़लिया घाघ में हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर 149 हिरणों का रेस्क्यू
शुक्रवार को कालापीपल के अरनिया कला - पोचानेर रोड़ पर निपानिया खुर्द, बदलपुर,पोचानेर व लसुड़लिया घाघ के बीच जंगल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बोमा लगाकर हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर हिरणों का रेस्क्यू किया,जहां दूसरे दिन टीम को बड़ी सफलता मिली है 149 हिरणों को बोमा तक लाकर उन्हें वन विभाग के विशेष ट्रक के माध्यम से मंदसौर के गांधी सागर अभ्यारण के लिए भेज दिया।