कालापीपल: कालापीपल क्षेत्र में हिरण के बचाव अभियान को लेकर मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एम.आर. बघेल ने ग्रामीणों से की अपील
उज्जैन संभाग के मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एम आर बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कालापीपल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से हांका लगाकर बोमा तकनीक से हिरणों का रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा हैं।अभियान के दौरान रेस्क्यू वाले क्षेत्र में अपने पालतू कुत्तों को घरों पर बांधकर रखे,वही जब हेलिकाप्टर हांका लगाते समय सड़कों के समीप से निकलता है तब यातायात व्यवस्था बनाये।