गुरारू: दौलता गांव में 27 वां गौ-संवर्द्धन समारोह, गौ-संरक्षण पर मंथन, कुश्ती में सत्येंद्र यादव विजेता
Guraru, Gaya | Nov 12, 2026 दौलता सह बैजनाथ बिगहा में बुधवार को 27वां क्षेत्रीय गौ-संवर्द्धन समारोह धूमधाम से मनाया गया। गोवर्द्धन व गौ-पूजन, रैली और "खेत, खेती और किसानों की सुरक्षा" विषय पर विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जयनंदन शर्मा ने की, संचालन अशोक यादव व रामानंद सागर ने किया। मुख्य अतिथि विधायक उपेंद्र दांगी ने कहा कि गाय कृषि संस्कृति का आधार है।