बाह: जैतपुर में परचून की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सारा सामान बरामद
जैतपुर थाना क्षेत्र में परचून की दुकान से चोरी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अपराध सतीश कुमार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी जावेद बेग, जो खटीक मोहल्ला, कस्बा जैतपुर का निवासी है, को पंचायत भवन के पास से गिरफ्तार किया गया।