मैहर: मैहर में तेंदुए का आतंक, झोपड़ी में घुसकर 6 बकरियों को मार डाला; निगरानी पर उठे सवाल
मां शारदा मंदिर से लगे पहाड़ी क्षेत्रों में तेंदुए की लगातार आवाजाही के बीच अब उसका खतरा आबादी तक पहुंच गया है।देवी जी चौकी क्षेत्र की सहिलरा नई बस्ती में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे तेंदुए ने झोपड़ी में घुसकर 5 बकरियों और एक बच्चे को मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वहीं वन विभाग की निगरानी सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हुए सवाल।