जमुई: पत्नी समेत अन्य ससुराल वालों ने युवक को जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित ने समाहरणालय में एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Apr 19, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला निवासी दयानंद कुमार ने अपनी पत्नी, ससुर और अन्य ससुराल वालों पर जान से मारने की साजिश रचने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को जमुई एसपी को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में रविवार की सुबह 6:00 बजे पीड़ित दयानंद का बयान सामने आया है।