कालका: पिंजौर के BDPO कार्यालय में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन में ड्रोन दीदी का किया गया सफल संचालन, पूर्व विधायक रही मौजूद
ब्लाॅक पिंजौर के बीडीपीओ कार्यालय में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने शिरकत की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने का लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर नगर परिषद के चैयरमेन श्री कृष्ण लांबा, बीडीपीओ पिंजौर विनय प्रताप भी उपस्थित थे।