कालका: कालका विधानसभा के पिंजौर मण्डल की राजकीय विद्यालय मे नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की गई, पूर्व विधायक रही मौजूद
"नारी शक्ति वंदन" अभियान के तहत कालका विधानसभा के पिंजौर मण्डल की राजकीय विद्यालय मे नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में लतिका शर्मा पूर्व विधायक ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रारंभ हुए "नारी शक्ति वंदन" अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा हैं।