कालका: पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने केक कटवाकर मनाया कालका के विधायक प्रदीप चौधरी का जन्मदिन
कालका से विधायक प्रदीप चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने केक कटवाकर विधायक प्रदीप चौधरी का जन्मदिन मनाया। जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कालका में बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकिशन गुर्जर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। विधायक प्रदीप चौधरी के द्वारा भी सभी नेताओं का धन्यवाद किया गया।