कालका: पिंजौर में 7 वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, 4 माह की गर्भवती हुई छात्रा
पिंजौर में शर्मनाक हरकत सामने आई हैं जहा एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 7 वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला आज सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दे की छात्रा की तबियत बिगड़ने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ हैं। छात्रा ने अपनी मां को बताया हैं कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गंदा काम किया गया था।