कालका: राम कॉलोनी मानकपुर के पास बने ठेके के सामने सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने 2540 रुपए सहित पकड़ा,मामला दर्ज
रामकॉलोनी मानकपुर के पास बने ठेके के सामने सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने आज 2540 रुपए सहित पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।