झालरापाटन: झालरापाटन में बड़ी कार्रवाई, 13 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4500 रुपये नकद भी बरामद
झालरापाटन पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 66 ग्राम स्मैक और 4500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाड़मेर जिले जाटों की ढाणी निवासी डालूराम है।