झालरापाटन: पढ़ाई रोकी तो बेटी ने पिया जहर, ओडिया खेडी की छात्रा ICU में भर्ती, परिवार ने पढ़ाई छुड़ाकर खेती में लगा रखा था
झालावाड़ के ओडिया खेडी गांव में एक छात्रा ने स्कूल न जाने देने पर कीटनाशक पी लिया।11 वीं कक्षा की छात्रा एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल चौकी पुलिस ने मंगलवार दोपहर 1:00 बजे बताया कि छात्रा को परिजनों ने स्कूल जाने से रोक दिया था और खेती बाड़ी का काम करने के लिए कहा था। जिससे तनाव में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया लिया।