गुरारू: गुरारू के बरमा गांव: शव बदलने में लापरवाही, परिजन पहुंचे तो शव 90% जला मिला
Guraru, Gaya | Sep 20, 2026 सड़क हादसे में मृत व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम हाउस में बदल दिया गया। परिजनों को दूसरे का शव सौंप दिया गया, जबकि मृतक के शव को लावारिस समझकर जला दिया गया। जब तक परिजन श्मशान पहुंचे, शव 90 प्रतिशत जल चुका था। मामला बरमा गांव निवासी बिगन रविदास (60) का है। शुक्रवार शाम एसएच-69 पर गुरारू-मथुरापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में वे गंभीर घायल हो गए थे।