बाड़मेर: अपहरण और लूट के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी को बाड़मेर पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Mar 6, 2024 बाड़मेर अपहरण व डकैती के मामले में दस साल से फरार एक आरोपी को बुधवार बाड़मेर ग्रामीण पुलिस टीम ने गुजरात से गिरफ्तार किया।बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना के अनुसार आरोपी बांकाराम निवासी भादरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 6 अगस्त 2013 को मांगता गांव में परथीभाई पुत्र भीखाभाई भील निवासी बडगांव बनासकांठा गुजरात की गाड़ी रुकवाकर उसका अपहरण कर लूट की वारदात की थी।