जतारा: भटगौरा में आदिवासियों को फसल चराने पर जान से मारने की धमकी, लगाया आरोप
जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम भटगौरा में एक बार फिर आदिवासी परिवारों और दबंगों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है।आदिवासियों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ प्रभावशाली लोग बीते कई दिनों से उनकी फसलें चरवा रहे हैं और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।