लातेहार: एसपी कुमार गौरव ने जिले के 29 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
एसपी कुमार गौरव ने जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।एसपी गौरव ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बताया कि जिन्हें भी तबादला किया गया है उन्हें तत्काल प्रभाव से नव पदस्थापन थाना में योगदान देने का निर्देश दिया है।