जमुई: सलोन गांव में पति, सास, ससुर और सौतन ने महिला को पीटकर किया घायल, 112 की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 16, 2026 सलोन गांव में बेरहम पति, सास, ससुर और सौतन ने निशा देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे निशा देवी बुरी तरह घायल हो गई। घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उंसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के सहयोग से परिजन द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे निशा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां निशा देवी का इलाज किया जा रहा है।