Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
ravindra755778
No video available
14
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने 6,7,8 मंथन के बाद आवाहन, जनता की सरकार, न्याय के साथ रोजगार।।
Gaya Town CD Block, Gaya
| Sep 9, 2022
MORE NEWS
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान दिनांक 09.08.2026 से 17.08.2026 तक | वंदे मातरम् के 150 वर्ष 🇮🇳 वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को गया जिले के बाकेबजार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बाके बाजार के आमजनों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हुए नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए जागरूक किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive News18 Bihar #HarGharTiranga #tirana
Gaya, Bihar | Aug 11, 2026
हर घर तिरंगा अभियान–2026 | गया गया जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान–2026 पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के नेतृत्व में 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा— रंगोली प्रतियोगिता तिरंगा रैली सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन जैसी विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जा रहा है। तिरंगा हाथों में लेकर निकली रैलियों में विद्यार्थियों का उत्साह और देशभक्ति का जज़्बा देखते ही बन रहा है। आप भी बनें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा! अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं। तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लें। harghartiranga.com पर अपलोड कर राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर को तिरंगे के गौरव से सजाएं और मिलकर देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #NationFirst #Tiranga Gaya GayaBihar Bihar DeshBhakti AzadiKaAmrit IndianFlag ProudIndian India
Gaya, Bihar | Aug 11, 2026
Coffee with DM 2.0 | युवा सोच, विकास की नई दिशा ★12th August 2026 ★ 4:30 PM ★District Collectorate, Gaya ji Lead the change 📝Apply now: https://Tinyurl.com/DMgaya कक्षा 11 की छात्रा एवं Delhi Public School, गया की विदुषी राज ने जिला पदाधिकारी के साथ गया शहर एवं जिले के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं को लेकर अपने विचार साझा किए। School Games Federation of India (SGFI) की 2 National प्रतियोगिताओं में सहभागिता Basketball Federation of India (BFI) की 2 National प्रतियोगिताओं में सहभागिता कला के क्षेत्र में भी सक्रिय रुचि एवं सहभागिता भविष्य में डॉक्टर बनने की आकांक्षा गया के लिए विदुषी के सुझाव: सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं बेहतर रखरखाव सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित निगरानी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत में तेजी खराब सड़कों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से आधारभूत संरचनाओं का विकास युवाओं की जागरूक सोच और रचनात्मक सुझाव ही बेहतर गया के निर्माण की मजबूत नींव हैं। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Mithilesh Kumar Tiwari Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive #CoffeeWithDM #CoffeeWithDM20 #Gaya #GayaDistrict #YouthVoice #YouthForDevelopment #ViksitGaya #GayaDevelopment #CitizenCentricGovernance #Bihar #YoungIndia
Gaya, Bihar | Aug 11, 2026
शराब तस्कर को रिश्वत लेकर छोड़ने के आरोप में दो दारोगा लाइन हाजिर, जांच में वीडियो सही मिला तो हो सकता है निलंबन वायरल वीडियो ने खड़े किए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, युवक को शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजने को लेकर भी उठ रहे सवाल गया जिले के वजीरगंज में शराब तस्कर को कथित तौर पर पकड़कर रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में वजीरगंज थाना में पदस्थापित दो दारोगा जीतेन्द्र पासवान और जमीरा बैठा को जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। यदि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं और मामले में युवक नीतीश कुमार की भूमिका संदिग्ध नहीं बल्कि निर्दोष पाई जाती है, तो दोनों दारोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है।पूरा मामला वजीरगंज प्रखंड के रेंगना गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे से जुड़ा बताया जा रहा है। बीते 9 जुलाई को ईंट-भट्ठे पर बनाया गया एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। रेंगना गांव निवासी नीतीश कुमार द्वारा बनाए गए बताए जा रहे इस वीडियो में दोनों दारोगा पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कथित तौर पर एक शराब तस्कर को पकड़ने के बाद उससे रुपये लिए और उसे छोड़ दिया। *मोबाइल से वीडियो डिलीट कराने का आरोप* नीतीश के परिजनों का आरोप है कि घटना के दौरान दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने नीतीश से उसका मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट करवा दिया था। हालांकि, परिजनों के अनुसार नीतीश ने वीडियो को पहले ही अपने एक दोस्त के मोबाइल पर भेज दिया था। यही वीडियो बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो गया और धीरे-धीरे पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा।इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था तो उसे कथित तौर पर डिलीट करवाने की जरूरत क्यों पड़ी? हालांकि इसका वास्तविक जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा। *एक सप्ताह बाद आधी रात को पुलिस पहुंचने का आरोप* नीतीश के परिजनों का आरोप है कि वीडियो डिलीट करवाए जाने के बावजूद करीब एक सप्ताह बाद रात लगभग 12 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने घर में तोड़फोड़ की और नीतीश कुमार को रात में ही उठाकर वजीरगंज थाना ले आई।परिजनों का यह भी आरोप है कि थाने लाने के बाद नीतीश पर शराब तस्करी का मामला दर्ज कर उसे 30 लीटर शराब बरामदगी के आरोप में जेल भेज दिया गया। परिवार का दावा है कि नीतीश को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाया गया है। *पुलिस पर बदले की कार्रवाई के आरोप* मामले में एक और गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि जिस युवक पर पुलिस के खिलाफ वीडियो बनाने और वायरल करने का आरोप सामने आया, उसी युवक को कुछ दिनों बाद शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ऐसे में स्थानीय लोगों और परिजनों की ओर से पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस की ओर से पूरे मामले में अंतिम जांच रिपोर्ट सामने आना बाकी है। इसलिए यह स्पष्ट होना जरूरी है कि नीतीश कुमार को शराब के मामले में गिरफ्तार करने के पीछे पुलिस के पास क्या साक्ष्य थे और उसकी गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया क्या रही। *वायरल वीडियो बना जांच का आधार* बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जब जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो मामले को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद प्रारंभिक स्तर पर दोनों दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अब जांच के दौरान वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो में दिखाई देने वाली घटना, कथित लेन-देन, शराब तस्कर को छोड़ने के आरोप और नीतीश कुमार की गिरफ्तारी से जुड़े तथ्यों की जांच महत्वपूर्ण होगी। *यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और पुलिसकर्मियों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि होती है, तो दोनों दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ निलंबन की कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है।* *पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे कई गंभीर सवाल* इस पूरे प्रकरण ने वजीरगंज पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस किसी व्यक्ति को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार करने से पहले पर्याप्त साक्ष्य जुटाती है? दूसरा सवाल यह कि यदि किसी पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ने का आरोप लगता है, तो उसकी जांच कितनी पारदर्शी तरीके से होगी?इसके अलावा, वीडियो डिलीट कराने, कथित तौर पर रात में घर में पहुंचकर युवक को गिरफ्तार करने और उसके बाद शराब बरामदगी के मामले में जेल भेजे जाने के आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।अब लोगों की निगाहें पुलिस विभाग की जांच पर टिकी हैं। जांच से ही यह साफ होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सच हैं, नीतीश कुमार के खिलाफ दर्ज शराब मामले में पुलिस के पास क्या ठोस साक्ष्य हैं और दोनों दारोगा पर लगे रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ने के आरोप में कितनी सच्चाई है।फिलहाल दोनों दारोगा का लाइन हाजिर होना इस बात का संकेत है कि वरीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। लेकिन वास्तविक तस्वीर जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 11, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान–2026 | गया 🇮🇳 जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर के नेतृत्व में जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संचालित किया जा रहा है। 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन एवं तिरंगा रैली जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाथों में तिरंगा लेकर निकली रैलियों में विद्यार्थियों का उत्साह देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आ रहा है। जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी व्यापक जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आप भी बनें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा! अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं, तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करें और राष्ट्रव्यापी अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हर घर को तिरंगे के गौरव से सजाएं और मिलकर देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाए। 🇮🇳 हर घर तिरंगा 🇮🇳 #HarGharTiranga2026 #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #NationFirst Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar DDNewsLive
Gaya, Bihar | Aug 11, 2026
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने 6,7,8 मंथन के बाद आवाहन, जनता की सरकार, न्याय के साथ रोजगार।। - Gaya Town CD Block News