पीलीभीत: बरखेड़ा क्षेत्र में हुई दो लूट की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, भाग रहे आरोपी के पैर में लगी गोली
बरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई लूट की दो वारदातों का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है खुलासे के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट लेकर जा रही थी इस दौरान एक आरोपी दरोगा की पिस्तौल लेकर भागने लगा पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।