मैहर: नादन क्षेत्र की बिजली समस्याओं पर प्रभात द्विवेदी ने किया धरना प्रदर्शन, अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मैहर। विधानसभा क्षेत्र के नादन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों और किसानों ने कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी ‘दद्दा’ के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवाज की बुलंद।