कटनी नगर: कटनी जंक्शन पर CBI ने रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 45 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
कटनी जंक्शन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) अजयवीर सिंह को 45, हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे कड़ी सुरक्षा में विशेष अदालत में पेश करने के बाद 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।