डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर बड़ी सादड़ी खंड मुख्यालय में RSS स्वयंसेवकों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 135 दीपक जलाकर दीपदान किया गया। संध्याकालीन कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों ने बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।