गोविंदगढ़: रामगढ़ कॉलेज के भवन निर्माण का रास्ता साफ, 455 विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब पांच वर्षों से भूमि आवंटन को लेकर चल रहा कानूनी विवाद समाप्त हो गया है। संभागीय आयुक्त ने जिला कलेक्टर द्वारा कॉलेज भवन निर्माण के लिए आवंटित 8 बीघा सरकारी भूमि को वैध और नियमानुसार मानते हुए दायर अपील खारिज कर दी है। इससे कॉलेज भवन निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।।