तराना: तराना में राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा
Tarana, Ujjain | Aug 20, 2026 गुरुवार दोपहर 3:00 बजे तराना के स्थानीय विधायक निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और माननीय विधायक श्री महेश परमार जी के आह्वान पर ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी ने आधुनिक भारत के जनक भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।