संकुल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
----
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान श्योपुर में किया गया। जिसमें श्योपुर विकासखण्ड के संकुल केन्द्र पाण्डोला व मकडावदा के समस्त शाला प्रभारी एवं कराहल विकास खण्ड के संकुल केन्द्र आवदा के शाला प्रभारी सम्मिलित हुए। प्रोढ शिक्षा अधिकारी श्री भूपेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्लन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का प्रारंभ किया गया।
जिला साक्षरता मिशन के सह समन्वयक श्री रामप्रताप सिंह जादौन,श्रीमती मंजू तिवारी विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता श्योपुर, कु० तनुष्का तोमर विकास खण्ड सह समन्वयक साक्षरता कराहल एवं प्रशिक्षक श्री आनन्द कुमार यादव व श्रीमती नम्रता वुन्देला,श्री संतोष शर्मा एवं अन्य ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम संचालन एवं क्रियान्वयन संबंधित समस्त बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। एनआईएलपी एप एवं पोर्टल पर समस्त प्रकार की रिपोर्ट जनरेट करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा समस्त रिकार्ड संधारित कर सामाजिक चेतना केन्द्र संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया शाला प्रभारियो को नजरी नक्सा तैयार कर सवें करने, सर्वे रिकार्ड तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
7 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026