अमलीडीह में सेवा संकल्प अभियान के तहत जल अर्पण दिवस का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 5 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह में जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति जागरूक करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुण धर दीवान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेश पंडा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग का संकल्प लिया। ग्रामीणों को जल के महत्व, जल संरक्षण, जल संवर्धन तथा जल स्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम �
13 views | Raigarh, Chhattisgarh | Oct 9, 2026