Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

संगम व्यू प्वाइंट पर पहुंचे डीएम विशाल मिश्रा ने विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों से सीधा संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने कहा— "इस बार की यात्रा बेहद सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा नई ऊंचाइयों को छू रही है। सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की देशभर से आए श्रद्धालु खुलकर सराहना कर रहे हैं। केदारनाथ यात्रा 2026 ने बनाया नया इतिहास!! 10 लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। 🌿 बेहतर व्यवस्थाएं 🚑 चौकस स्वास्थ्य सेवाएं 🛡️ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था 🚓 सुचारु यातायात प्रबंधन ♻️ स्वच्छ और व्यवस्थित यात्रा मार्ग यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सुशासन का अद्भुत संगम बन चुकी है। 🔱 बाबा केदार के दरबार में उमड़ रही श्रद्धा की यह ऐतिहासिक धारा उत्तराखंड की पहचान और प्रशासनिक उत्कृष्टता की मिसाल बन गई है। #KedarnathYatra2026 #KedarnathDham #BabaKedar #Rudraprayag #VishalMishra #Uttarakhand #CharDhamYatra #Devbhoomi #HarHarMahadev #JaiBabaKedar

MORE NEWS

🚨 ऊखीमठ पुलिस का नशा मुक्त भारत अभियान, बाजार से टैक्सी स्टैंड तक चलाया जागरूकता अभियान🚨

"नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत ऊखीमठ पुलिस ने गुरुवार को नशा मुक्ति पखवाड़ा के अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऊखीमठ बाजार और मुख्य टैक्सी स्टैंड पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, टैक्सी चालकों एवं पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान युवाओं में बढ़ते सिंथेटिक ड्रग्स के खतरे पर विशेष चर्चा करते हुए लोगों से नशा तस्करी और अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी लोगों को पोक्सो अधिनियम और घरेलू हिंसा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

अभियान में टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, व्यापारियों, वाहन चालकों, जागरूक नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने ऊखीमठ पुलिस की इस पहल को समाज हित में सराहनीय कदम बताया।

#Rudraprayag #UkhimathPolice #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #UttarakhandPolice #CyberAwareness #WomenSafety #SocialAwareness #NewsUpdate #RudraprayagNews

🚨 ऊखीमठ पुलिस का नशा मुक्त भारत अभियान, बाजार से टैक्सी स्टैंड तक चलाया जागरूकता अभियान🚨 "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत ऊखीमठ पुलिस ने गुरुवार को नशा मुक्ति पखवाड़ा के अवसर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऊखीमठ बाजार और मुख्य टैक्सी स्टैंड पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, टैक्सी चालकों एवं पर्यटकों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान युवाओं में बढ़ते सिंथेटिक ड्रग्स के खतरे पर विशेष चर्चा करते हुए लोगों से नशा तस्करी और अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी लोगों को पोक्सो अधिनियम और घरेलू हिंसा संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। अभियान में टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों, व्यापारियों, वाहन चालकों, जागरूक नागरिकों और पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने ऊखीमठ पुलिस की इस पहल को समाज हित में सराहनीय कदम बताया। #Rudraprayag #UkhimathPolice #NashaMuktBharat #DrugFreeIndia #UttarakhandPolice #CyberAwareness #WomenSafety #SocialAwareness #NewsUpdate #RudraprayagNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 25, 2026

रुद्रप्रयाग के बिजराकोट में यूएवी ड्रोन क्रैश, प्रशासन ने शुरू की जांच
रुद्रप्रयाग। जिले के बिजराकोट क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक यूएवी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आ गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारी गांव से लगभग 7 से 8 किलोमीटर ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजकर 36 मिनट पर एक यूएवी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना स्थानीय निवासी प्रवीन द्वारा प्रशासन को दी गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।

रुद्रप्रयाग के बिजराकोट में यूएवी ड्रोन क्रैश, प्रशासन ने शुरू की जांच रुद्रप्रयाग। जिले के बिजराकोट क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक यूएवी ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग हरकत में आ गया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जिला सूचना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारी गांव से लगभग 7 से 8 किलोमीटर ऊपर स्थित बिजराकोट क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजकर 36 मिनट पर एक यूएवी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना स्थानीय निवासी प्रवीन द्वारा प्रशासन को दी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है। प्रशासन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच की जा रही है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 25, 2026

ऊखीमठ में पुलिस की अपील!!

ऊखीमठ में पुलिस की अपील!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 25, 2026

पहाड़ का स्वाभिमान टूटने नहीं देंगे,, जब बोले उक्रांद नेता आशीष नेगी,, 

गुलाबराय में आयोजित जनसभा में बोले, आशीष नेगी..

पहाड़ का स्वाभिमान टूटने नहीं देंगे,, जब बोले उक्रांद नेता आशीष नेगी,, गुलाबराय में आयोजित जनसभा में बोले, आशीष नेगी..

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 25, 2026

पंजाब से निहंगों का बड़ा जत्था उत्तराखंड रवाना..!! पंजाब के मोहाली से सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था उत्तराखंड के लिए निकल गया है। 25 जून को कर्णप्रयाग कूच की चेतावनी निहंगों ने दी थी, जिसके बाद पंजाब में अलग अलग ज़िलों से निहंग सिख मोहाली में इकट्ठा हुए, और फिर वहां से उत्तराखंड के लिए निकल पड़े हैं। हिमाचल उत्तराखंड के पांवटा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल, पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है, बिना चेकिंग के किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है।
.

पंजाब से निहंगों का बड़ा जत्था उत्तराखंड रवाना..!! पंजाब के मोहाली से सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था उत्तराखंड के लिए निकल गया है। 25 जून को कर्णप्रयाग कूच की चेतावनी निहंगों ने दी थी, जिसके बाद पंजाब में अलग अलग ज़िलों से निहंग सिख मोहाली में इकट्ठा हुए, और फिर वहां से उत्तराखंड के लिए निकल पड़े हैं। हिमाचल उत्तराखंड के पांवटा बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल, पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है, बिना चेकिंग के किसी को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा है। .

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 25, 2026

संगम व्यू प्वाइंट पर पहुंचे डीएम विशाल मिश्रा ने विभिन्न राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों से सीधा संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने कहा— "इस बार की यात्रा बेहद सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार है। रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में केदारनाथ यात्रा नई ऊंचाइयों को छू रही है। सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की देशभर से आए श्रद्धालु खुलकर सराहना कर रहे हैं। केदारनाथ यात्रा 2026 ने बनाया नया इतिहास!! 10 लाख 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन। 🌿 बेहतर व्यवस्थाएं 🚑 चौकस स्वास्थ्य सेवाएं 🛡️ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था 🚓 सुचारु यातायात प्रबंधन ♻️ स्वच्छ और व्यवस्थित यात्रा मार्ग यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, सेवा और सुशासन का अद्भुत संगम बन चुकी है। 🔱 बाबा केदार के दरबार में उमड़ रही श्रद्धा की यह ऐतिहासिक धारा उत्तराखंड की पहचान और प्रशासनिक उत्कृष्टता की मिसाल बन गई है। #KedarnathYatra2026 #KedarnathDham #BabaKedar #Rudraprayag #VishalMishra #Uttarakhand #CharDhamYatra #Devbhoomi #HarHarMahadev #JaiBabaKedar - Rudraprayag News