पाली: ग्राम बंट में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से धर्मशाला हनुमान मंदिर पर भव्य शोभा यात्रा के साथ आयोजित हुआ अखंड रामायण पाठ
Pali, Lalitpur | Jul 28, 2026 ग्राम बंट स्थित धर्मशाला हनुमान मंदिर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के सहयोग से अखंड रामायण पाठ की आयोजन हेतु मंगलवार सुबह के समय शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभयात्रा के समापन के पश्चात मंगलवार दोपहर से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया है। जो लगभग तीन दिनों तक अनवरत रूप से जारी रहेगा।