पवित्र रमजान माह के चलते जुम्मे की नमाज जनपद भर में शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। शहर व कस्बों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।