पानापुर: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बकवा में छात्रा की मौत, परिजनों ने हंगामा किया, पुलिस जांच कर रही है
Panapur, Saran | Dec 17, 2024 पानापुर के बकवा गांव अवस्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही मंगलवार की सुबह 9 बजें के लगभग परिजनों ने पहुंच हंगमा मचाया। मृत छात्रा अमनौर थाना क्षेत्र के ढोलाही गांव निवासी 14 वर्षीय रूपा कुमारी के रूप में हुई। वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रहकर पढ़ती थी।