सिंघेश्वर: सिंहेश्वर में 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद; महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
सिंहेश्वर में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मामला बेहरारी वार्ड नंबर दो का है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित महिला बीना देवी उर्फ पूनम देवी फरार हो गई। तलाशी के दौरान पांच प्लास्टिक गैलन में शराब मिली। पुलिस ने शराब जब्त कर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया।