हरदोई: शहर के बजानी पुरवा निवासी मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने कानपुर मार्ग किया जाम, पुलिस पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप
Hardoi, Hardoi | Dec 24, 2024 कोतवाली शहर के बजानी पुरवा निवासी अन्नू के परिजनों व ग्रामीणों कानपुर मार्ग जाम किया है। आरोप है कि पुलिस पर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।बता दें कि रविवार की रात कोतवाली शहर के बजानी पुरवा निवासी रामकिशन के 22 वर्षीय पुत्र अन्नू ने अपने घर के अंदर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप था कि बकरी चोरी के झूठे आरोप में पुलिस ने उसे मारा था।