बहराइच: ताज खुदाई क्षेत्र की निवासी महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय में दिव्यांग बेटे का आयुष्मान कार्ड बनाने की की मांग
बहराइच के ताज खुदाई क्षेत्र रहने वाली बुजुर्ग महिला सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिला ने सोमवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि उसका एक बेटा है जो दिव्यांग है। उसने कई बार अपने बेटे का आयुष्मान कार्ड बनवाने की कोशिश की लेकिन उसके बेटे का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। जिसके चलते आज वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची है।