बहराइच: ठाकुरपुरवा में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या की, पिता ने लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपुरवा में पति ने पत्नी की गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया। जिसका आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि कुन्नी देवी का विवाह मंझरा के रहने वाले जगदंबा से किया था। घर जाने की बात को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद जगदंबा ने कुन्नी का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जांच जारी