बड़ौद: पिकअप वाहन में रखे 36 बोरी गेहूं में से 4 बोरी गेहूं चोरी, पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबद्ध
थाना बड़ोद से 8 अक्टूबर मंगलवार सुबह10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुराडिया निवासी फरियादी तेजाराम पिता अनार जी परमार ने थाने पर शिकायत दर्ज करवाई की 30 सितंबर रात्रि में मेरे घर के सामने खड़े पिकअप वाहन में मेरे लड़के द्वारा 36 बोरी गेहूं रखे हुवे थे रात्रि 2बजे अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए पुलिस द्वारा अज्ञात बदमाश के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है