बड़ौद: ग्राम सियाखेड़ी निवासी 38 वर्षीय शख्स के साथ गांव के ही व्यक्ति ने बीड़ में भैंस ले जाने की बात को लेकर की मारपीट
बडोद थाने से सोमवार 7 अक्तूबर को प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी करण सिंह पिता नैन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सियाखेड़ी की भेंस आरोपी की बीड़ में जाने की बात को लेकर आरोपी द्वारा फरियादी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की गई,फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राहुल पिता राधेश्याम प्रजापत निवासी ग्राम सियाखेड़ी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है