बड़ौद: कस्तूरबा बालिका छात्रावास में बड़ोद पुलिस ने छात्राओं से किया संवाद, अपराधों के प्रति किया जागरूक
मैं हूं अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत आगर जिले में आम जनता को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते शनिवार 5 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे के करीब डग मार्ग मेला ग्राउंड के समीप स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास में बडौद थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी द्वारा बालिकाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए चर्चा की गई।