बिहपुर: विहपुर में गोली मारकर हत्या, प्रेम संबंध के विवाद की आशंका
विहपुर में प्रकाश मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक संजीव मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि घर की पतोहू से कथित प्रेम संबंध को लेकर पहले विवाद हुआ था और जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।