श्योपुर: विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, कहा- इसी सत्र से शुरू कराने के करेंगे प्रयास
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम नागदा में स्थित मेडिकल काॅलेज का गुरूवार को दोपहर 2 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि इसी सत्र से श्योपुर में नव निर्मित मेडिकल काॅलेज के शुरू कराने के प्रयास किये जायेगे, इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है